whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170080 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 16-Oct-24, 06:43 PM visibility 732
Share



सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र आज दिनांक- 16/10/2024 को निर्वाचन के स्वीप कोषांग के द्वारा गढ़वा जिले के सूरत पांडेय डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वीप के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपस्थित शिक्षकों, कर्मियों एवं विद्यार्थियों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया, जिसमें मौके पर उपस्थित सभी सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों समेत अन्य ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है।
Advertisement
यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है, किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाना। कार्यक्रम में ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया। उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं। उपस्थित सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न तरह के एप्प्स जो निर्वाचन प्रक्रिया को और भी अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने में सहायक हैं, के बारे में जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। सी-विजिल एप्प एवं सक्षम एप्प के बारे में बताया गया।
Advertisement
एक और एप्प वोटर हेल्पलाइन एप्प है, जो मतदाताओं को मतदान सूची में अपना क्रम संख्या देखने में सहायक है, जिससे मतदाता लम्बी लाइन लगाकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं क्रम खोजने के परेशानी से निजात पा सकते हैं। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ-पत्र के माध्यम से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में अवश्य हिस्सा लेने एवं नैतिक रूप से मतदान कर जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। आज के इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायती राज के जिला परियोजना प्रबंधक शाहनवाज अख्तर, डीपीएम JSLPS विमलेश शुक्ला, प्रधान सहायक दिवाकर मिश्रा एवं यूडीसी नेहा नूतन लकड़ा, मास्टर ट्रेनर नितिन तिवारी, अमित शुक्ला आदि उपस्थित थें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play