whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28178946 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

location_on गढ़वा access_time 16-Oct-24, 05:40 PM visibility 748
Share



जिला निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक
राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के बाद, आज दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभाकक्ष में गढ़वा जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं से जुड़े नए लाभुकों के लाभ वितरण पर चर्चा की गई। सरकारी योजनाओं पर रोक : बैठक में उपायुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान योजना, आबुआ आवास योजना, पीएम आवास योजना, मंईंया सम्मान योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत किसी नए लाभुक को लाभ नहीं दिया जाएगा।
Advertisement
इन योजनाओं के तहत किसी भी नए आवेदक को व्यवसाय अथवा वाहन लोन की पहली किस्त देने पर भी रोक है। वाहनों के उपयोग के दिशा-निर्देश : बैठक में वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने वाहनों के उपयोग के दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव 2024 में वीडियो वैन और स्टार प्रचारक के उपयोग की अनुमति राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्गत की जाएगी। अन्य प्रचार-प्रसार संबंधी वाहनों के लिए सुविधा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ वाहनों के सभी अद्यतन कागजात जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, टैक्स, इंश्योरेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र, ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर सहित पूरी जानकारी जमा करनी अनिवार्य होगी।
Advertisement
वाहनों पर बैनर और पोस्टर का उपयोग: बैठक में स्पष्ट किया गया कि किसी भी वाहन पर बिना अनुमति के बैनर, पोस्टर या झंडा लगाने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, चुनाव के दिन नामांकन स्थल के 100 मीटर के दायरे में सिर्फ तीन वाहनों की अनुमति होगी। काफिलों के संदर्भ में, अधिकतम 10 गाड़ियों की अनुमति दी गई है, और दो काफिलों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखना अनिवार्य होगा। मतदान के दिन वाहनों का उपयोग : चुनाव के दिन उम्मीदवार और उनके एजेंट के लिए सिर्फ एक वाहन की अनुमति होगी। मतदान के दिन निजी वाहनों के उपयोग पर रोक नहीं होगी, जैसे कि मिल्क वैन, एंबुलेंस, अस्पताल वाहन, पानी टैंकर, इलेक्ट्रीसिटी एमरजेंसी वाहन, पुलिस ऑन ड्यूटी और दिव्यांग व्यक्तियों के निजी वाहन।
Advertisement
हालांकि, किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार के द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्र तक वाहन से ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अनुदेशों का अनुपालन अनिवार्य: बैठक में सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया कि वे चुनावी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता 2023 और निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में जिला स्तरीय निर्देशों के पालन के लिए सभी प्रतिनिधियों को सूचित किया गया, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, स्वच्छ और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play