whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27931969
Loading...


बलियारी पंचायत में मनरेगा योजनाओं में नहीं लग रहा डिमांड

location_on कांडी access_time 16-Oct-24, 05:24 PM visibility 698
Share



बलियारी पंचायत में मनरेगा योजनाओं में नहीं लग रहा डिमांड
आवेदन सौंपते ग्रामीण


कांडी check_circle
संवाददाता



ग्रामीणों ने डीसी को संबोधित, आवेदन दिया बीडीओ को प्रमुख व बीपीओ ने पैसे लेने के आरोप को कहा निराधार व मनगढंत कांडी : प्रखंड अंतर्गत बलियारी पंचायत में मनरेगा योजनाओं में डिमांड नहीं लगाने को लेकर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने डीसी को संबोधित आवेदन बीडीओ को सौंपा है। जिसमे कहा गया है कि बीपीओ कमलेश कुमार के द्वारा कांडी प्रखंड के बलियारी पंचायत में मनरेगा से संबंधित किसी भी योजना में डिमांड नहीं लगाया जा रहा है। लाभुकों के द्वारा पूछे जाने पर बीपीओ के द्वारा कहा जाता है कि कांडी प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने मुझे यह निर्देश दिया है कि बलियारी पंचायत के किसी भी मनरेगा योजना में डिमांड नहीं लगाना है।
जबकि बलियारी पंचायत में पिछले वित्तीय वर्ष 2022 - 23, और 2023 - 24 से लगभग 250 से अधिक योजनाएं स्वीकृत हैं। जिसका जियो टैग भी रोजगार सेवक के द्वारा किया जा चुका है। यहां तक कि जिस लाभुक के द्वारा कार्य किया गया है उनकी योजना में भी डिमांड नहीं लगाया जा रहा है। योजना कोडिंग और सैंसन में बीपीओ कमलेश कुमार के द्वारा प्रति योजना 3000 मेड़बंदी के लिए तो ₹20000 रुपए तालाब और कुआं की कोडिंग के लिए लिया गया है। उसके बाद भी कार्य नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने निवेदन किया है कि बलियारी पंचायत में डिमांड लगवाया जाए। पंचायत के लाभुक भुखमरी और बेरोजगारी से परेशान हैं। कहा है कि प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय के द्वारा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत से पैसे की उगाही की जा रही है।
आरोप लगाते हुए कहा कि बलियारी पंचायत की मुखिया चंदा देवी के द्वारा जब प्रखंड प्रमुख को पैसा देने से मना किया गया तो प्रखंड प्रमुख के द्वारा बीपीओ कमलेश कुमार को यह निर्देश दिया गया कि बलियारी पंचायत में मनरेगा से संबंधित किसी भी योजना में डिमांड नहीं लगाना है। इससे आक्रोशित ग्रामीण प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास पहुंचे और वहां उपायुक्त के नाम से आवेदन सौंपा। आवेदन देने वालों में मुखिया प्रतिनिधि ललन मेहता, गोपाल बरई, धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सुधांशु सौरभ, जेपी मेहता, मुकेश कुमार दुबे, प्रदीप मिश्रा, विकास कुमार दुबे वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 7, राहुल कुमार, विजयकांत दुबे, अभिनव कुमार मिश्रा, अभिनंदन कुमार तिवारी, आयुष तिवारी, रमेश दुबे, सत्यम पांडेय, प्रभु दयाल पांडेय, राजेश दुबे, सच्चिदानंददुबे, नीतीश कुमार दुबे, शिव दुबे, सौरभ मिश्रा, बबलू दुबे, कुणाल कुमार, अमित कुमार, सुशील कुमार मेहता, चंदन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ललन कुमार मेहता, बिट्टू कुमार रवि इत्यादि का नाम शामिल है।
क्या कहा बीपीओ ने : बलियारी पंचायत में कहीं एक फुट जमीन भी कहीं खाली नहीं है जहां काम किया जाए। ऐसे में कहां काम हो सकता है। बिना काम के पैसा नहीं दिया जा सकता। पैसा लेने का आरोप बिल्कुल झूठा व निराधार है। क्या कहते हैं प्रमुख : न तो कहीं काम हुआ है न हो रहा है। तो फिर डिमांड किस बात का। ग्रामीणों के आने पर मैंने खुद बीपीओ से डिमांड लगाने को फोन किया था तो उन्होंने उक्त बातें कहीं। कुआं की योजनाओं में गलत करने वाले लोग ही आए थे। पैसा लेने के विषय में प्रखंड का एक आदमी, अफसर या स्टाफ कहे तो कि उसने पिंकू पांडेय को पैसा दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play