गढ़वा : जिला मुख्यालय में लंबे अरसे बाद कोई अधिकारी अजीबोगरीब अंदाज में नजर आए। एसडीओ संजय कुमार ने आम मरीज बनकर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी लिया।
सोमवार की देर रात्रि एसडीओ श्री कुमार ने सबसे पहले इमरजेंसी ओपीडी में पर्ची कटवाते हुए डॉ राजेश कुमार से कहा कि मेरी पत्नी को पेट में दर्द है, दवा लिख दीजिए। उसके बाद चिकित्सक के द्वारा कोई जवाब नहीं मिला। दोबारा कहने पर चिकित्सक ने एक सादा पर्ची उठाकर उसमें दो दवा लिखते हुए पर्ची को हाथ में देने के बजाय फेंक दिया। उसके बाद एसडीओ जमीन से पर्ची उठाते हुए सीधे दवा दुकान पहुंचे। जहां से दवा लेकर बाहर निकले।
जिसके बाद एसडीओ रांची जाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की मांग करने लगे।
Advertisement
उस दौरान एम्बुलेंस में चालक वह अन्य लोग शराब के नशे में जुआ खेल रहे थे। जब एसडीओ ने रांची जाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस चालक से किराया का बात किया तो एंबुलेंस चालकों ने कहा कि रांची जाने के लिए 6500 रूपये देना होगा। एसडीओ द्वारा काफी रिक्वेस्ट करने बाद भी चालकों ने कहा कि 6500 रुपए से एक रुपए भी काम नहीं होगा। उसके बाद एसडीओ ने दूसरे वाहन से जाने की बात कही, तब एंबुलेंस चालक ने कहा कि यहां नंबर सिस्टम चलता है नंबर हमारा है हमारे अलावा यहां कोई भी एंबुलेंस की जाने की हिम्मत नहीं है। एसडीओ ने कहा कि जहां किराया हमें कम लगेगा हम एंबुलेंस से जाएंगे।
उसके बाद एसडीओ ब्लड बैंक पहुंचे। इस दौरान एसडीओ ने ब्लड बैंक का दरवाजा बंद पाया।
Advertisement
उन्होंने ब्लड बैंक का दरवाजा खटखटाते हुए आवाज लगाया। कुछ देर बाद कोई नहीं आया तो ब्लड बैंक के दरवाजे पर एक नंबर लिखकर लगाया हुआ था। उसी नंबर पर फोन किए जाने पर एसडीओ ने इमरजेंसी बताते हुए बी पॉजिटिव ब्लड का मांग किया। लेकिन ब्लड बैंक के कर्मियों के ने कहा कि बी पॉजिटिव ब्लड नहीं है। यह कहते हुए फोन को रख दिया।
इस संबंध में एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि डीसी शेखर जमुआर के निर्देश पर सदर अस्पताल में वे निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में ताला बंद, बी पॉजिटिव ब्लड नहीं की बात, चिकित्सक के द्वारा मरीज के साथ अच्छे से व्यवहार नहीं करने, निजी एंबुलेंस के मनमानी किराया वसूली, ममता वाहन लोगों को समय पर नहीं मिलना, रात्रि में गानिंग वार्ड में चिकित्सक नहीं रहने आदि व्यवस्था पर चिंता जाहिर की।
Advertisement
उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल की स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। उसे सुधारने के लिए डीसी को जांच रिपोर्ट सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।