whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26901815
Loading...


कैलान के झुरही टोला में डायरिया से चार लोगों की मौत, जांच टीम ने लिया सैंपल

location_on भवनाथपुर access_time 15-Oct-24, 06:28 PM visibility 683
Share



कैलान के झुरही टोला में डायरिया से चार लोगों की मौत, जांच टीम ने लिया सैंपल
सैंपल लेती जांच टीम


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : आदिम जनजाति बहुल कैलान के झुरही टोला में पिछले एक सप्ताह के भीतर एक ही परिवार के चार लोगों की डायरिया से हुई मौत के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार मिश्रा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उनके साथ आई जांच टीम ने टोला के 10 लोगों का पाखाना और गला-नाक से संक्रमण की जांच के सैंपल लिए। डॉ. मिश्रा ने बताया कि दो मरीजों के पाखाने के सैंपल कोलकाता भेजे गए हैं, जबकि गला और नाक के सैंपल रांची के रिम्स अस्पताल में जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि संक्रमण का सही कारण पता चल सके। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौतें डायरिया से हुई हैं या किसी अन्य संक्रमण के कारण।
झुरही टोला निवासी रामजन्म कोरवा, जग्गु कोरवा के 8 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार, अशोक कोरवा की पत्नी समुद्री देवी और उनका 5 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार की मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को सीएचसी भवनाथपुर में पांच और लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जिनमें झुरही टोला के अशोक कोरवा और उनका पुत्र शक्ति कुमार, तारा देवी पति लखन कोरवा, और घाघरा निवासी चंद्रावती देवी पति सुदर्शन कोरवा तथा संगीता देवी पति राजु कोरवा शामिल हैं। घाघरा से पहुंचे मरीजों ने बताया कि उनका झुरही टोला में रिश्तेदारी है, जिस कारण वहां उनका आना-जाना लगा रहता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है।
बीमारी बढ़ने की स्थिति में मरीजों को सीएचसी भवनाथपुर लाकर इलाज किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार से डायरिया की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। जांच टीम में डेटा मैनेजर सुनील कुमार, अनुप कुमार, सीएचओ अंकित त्रिवेदी सहित अन्य कर्मी शामिल थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play