whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167452 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जल जीवन मिशन में हुआ हैं पांच हजार करोड़ का घोटाला, गरीबों की हकमारी करने वाले जाएंगे जेल: सत्येन्द्रनाथ

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 04:53 PM visibility 725
Share



जल जीवन मिशन में हुआ हैं पांच हजार करोड़ का घोटाला, गरीबों की हकमारी करने वाले जाएंगे जेल: सत्येन्द्रनाथ
मंगलवार को अपने आवास पर पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर पांच सौ से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए मंत्री लगा रहे हैं अनर्गल आरोप गढ़वा :मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर मेराल प्रखंड के विभिन्न 11 गांवों के पांच सौ से अधिक लोगों ने झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को पूर्व विधायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा सहित झारखंड के सभी जगहों पर भाजपा और पीएम मोदी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। यहीं कारण है कि प्रत्येक दिन भारी संख्या में लोग दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों के हित में कई महत्वकांक्षी योजनाएं की शुरूआत की है।
Advertisement
लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार के गलत नीति के कारण केन्द्र की योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन योजना में पांच हजार करोड़ से भी अधिक राशि का भारी घोटाला हुआ है। उस मामलें में जांच एजेंसी ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रहते गरीबों की हकमारी करने वाले एक भी व्यक्ति नही बचेंगे। घोटाला में अधिकारी से लेकर मंत्री तक शामिल सभी लोग जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर लोग अशुद्ध जल पीने के कारण बीमार पड़ते है। गरीबों को बीमारी से बचाने के लिए पीएम ने जल जीवन की योजनाओं को एक मिशन के रूप में कार्य करने के लिए उक्त योजना की शुरूआत की थी। लेकिन झारखंड में जल जीवन मिशन की योजना पूरी तरह घोटला की भेंट चढ़ गई।
Advertisement
उन्होंने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे है। अगर सही मायने में उन पर भाजपा में शामिल होने का दबाव दिया जा रहा था, तो उन्हें नेताओं और व्यक्ति का नाम का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री के पांच साल के कार्यकाल में जनता पूरी तरह त्राहिमाम कर रही है। अब जनता चुनाव की तारीख का इंतजार कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी निष्पक्ष होकर काम करने की अपील की। पूर्व विधायक ने कहा कि जिला और पुलिस प्रशासन के लोग मंत्री के कठपुतली बन चुके है। मंत्री दबाव में डीसी और एसपी ने अपराधिक छवि वाले विशेष समुदाय के कई दर्जन व्यक्तियों को राइफल और पिस्टल का लाइसेंस जारी किया है।
Advertisement
डीसी और एसपी के द्वारा अब तक दिए गए लाइसेंस के संबंध में श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। अधिकारियों को यह बताना चाहिए कि आखिर किस परिस्थिति में अपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को लाइसेंस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि वैसे व्यक्ति के द्वारा भविष्य में हथियार का गलत रूप में प्रयोग करने पर कौन जिम्मेवारी होगा। उन्होंने प्रशासन से अपराधिक छवि के व्यक्तियों का तत्काल लाइसेंस रद् कर हथियार सीज करने की अपील की है। पूर्व विधायक ने कहा कि मंत्री पूरी तरह तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। एक वर्ग विशेष का वोट के लिए मां दुर्गा का प्रतिमा का विसर्जन नही होने देना यह तुष्टीकरण की राजनीति को दर्शाता है। उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के साथ ही सभी भ्रष्ट्र अधिकारियों और कर्मियों को सबक सिखाया जाएगा।
Advertisement
पार्टी में मेराल प्रखंड के भिमखाड़्, बंका, रजहारा, बनुआ, सेराशाम, अधौरी, संगबरिया, लोवादाग, रेजो, दलेली, लातदाग गांव के पांच सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में मुख्य रूप से अशोक यादव, अजय गुप्ता, कृष्णा साह, राकेश चंद्रवंशी, भागीरथी चंद्रवंशी, कुलदीप साह, अखिलेश साह, ब्रजेश चंद्रवंशी, रविन्द्र कुमार पासवान, समित शर्मा, सूरज कुमार, नागेन्द्र राम, तेजू कुमार, प्रवेश् पाल, उदय कुमार राम, जय प्रकाश कुमार, आशा देवी, फुलवंती देवी, गूंजा देवी, रीमा देवी, उर्मिला देवी उमाशंकर राम, वीरेन्द्र राम, वंशीधर पासवान, जगदीश राम, मोतीलाल विश्वकर्मा, नरेश शर्मा, प्रतिमा देवी, रूपा देवी, गीता देवी, लालती देवी, सरिता कुमारी, राजकालो देवी सहित अन्य का नाम शामिल है।
Advertisement
मौके पर भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, चंद्रवंशी सेना के अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी, मंगलमूर्ति तिवारी, विवेकानंद तिवारी, लक्ष्मी पांडेय सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play