whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26909309
Loading...


गढ़वा में 24वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता बुधवार से होगी शुरू

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 04:36 PM visibility 696
Share



गढ़वा में 24वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता बुधवार से होगी शुरू
बैठक करते टेबल टेनिस संघ के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ की मेजबानी में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे जिला उपायुक्त शेखर जमुआर करेंगे। संघ के संरक्षक अलख नाथ पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 12 कमेटियां बनाई गई हैं, जो अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। श्री पांडेय ने बताया कि मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों से 125 खिलाड़ी गढ़वा पहुंच रहे हैं, जबकि गढ़वा के 35 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था टाउन हॉल, बंधन मैरिज हॉल और महिला आश्रय गृह में की गई है।
उन्होंने कहा कि गढ़वा को इस प्रतियोगिता की मेजबानी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है और इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन और निष्पक्षता के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 12 रेफरी भी बुलाए गए हैं। खिलाड़ियों के रहने, खाने और खेलने की व्यवस्था बंधन मैरिज हॉल में की गई है। साथ ही, खिलाड़ियों को खेल मैदान तक लाने और वापस ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें ट्रैफिक या किसी अन्य समस्या का सामना न करना पड़े। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष संजय सोनी, मोजीबुद्दीन खान, विजय सोनी, धनंजय कुमार सिंह, नंदकुमार गुप्ता, आमोद कुमार पाण्डेय, चंद्रभूषण सिन्हा, सुशील केशरी, संजय सोनी, प्रिंस सोनी, कमलेश दुबे, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, रोशन धर दुबे, अजय कुमार ठाकुर, मनोज पाठक, संजय कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, नवनीत शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, अभय कुमार और ऋषभ राज सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

#4
विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

#5
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM


Latest News

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play