whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27932245
Loading...


गढ़वा को अपना जागिर समझ लिए हैं मंत्री, गरीबों का खुलेआम लूटा जा रहा हैं जमीन: सत्येन्द्रनाथ

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 11:56 AM visibility 698
Share



गढ़वा को अपना जागिर समझ लिए हैं मंत्री, गरीबों का खुलेआम लूटा जा रहा हैं जमीन: सत्येन्द्रनाथ
पार्टी में शमिल होने वाले लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



झामुमो के दो दर्जन से अधिक लोग भाजपा में हुए शामिल गढ़वा : सोमवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी के आवास पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूर्व विधायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। प्रत्येक दिन लोग झामुमो सहित अन्य दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थाम रहे है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता झामुमो गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है। गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के क्रियाकलाप से जनता ऊब चुकी है।
हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा को पार कर चुका है। स्थानीय विधायक गढ़वा को अपना जागिर समझ रहे है। कई जगहों पर गरीबों का खुलेआम जमीन लूटा जा रहा है। मंत्री और उनके प्रतिनिधियों के द्वारा गरीबों के जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। बालू के अभाव में क्षेत्र की जनता अपना निजी काम नही कर पा रही है। उन्होंने कहा कि शहर के व्यवसायी मंत्री के पोषक तत्वों के कारण पूरी तरह भयभीत है। लोगों को झूठे मुकदमा में फंसाया जा रहा है। पिछले पांच वर्षो में हेमंत सरकार ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक कराने का रिकॉर्ड स्थापित करने का काम की है। उत्पाद सिपाही के बहाली में राज्य सरकार ने 20 से अधिक छात्रों की जान ले ली। सरकार पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चाहे वह सीजीएल की परीक्षा हो या अन्य परीक्षा सभी जगहों पर छात्रों की हकमारी की जा रही है। इस सरकार में नौजवानों और छात्रों के सपना को चकनाचूर हो रहा है। भाजपा की सरकार बनने के साथ राज्य के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसके लिए भाजपा ने नियुक्ति कैलेंडर भी जारी कर जनता को अपनी भावना से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा में मंत्री तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे है। गढ़वा सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नही करने दिया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है। गढ़वा की जनता आने वाला चुनाव में मंत्री को सबक सिखाने के लिए तैयार है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि क्षेत्र का विकास भाजपा के बगैर संभव नही है।
भाजपा के शासन में लोग निडर होकर अपना कारोबार करते है। इस सरकार में ला एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुका है। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में प्रमुख रूप से कोरवाडीह गांव निवासी दिलीप कुमार, दीपक कुमार, सच्चिदानंद निराला, दिनेश कुमार, मनोज राम, रामचंद्र राम सहित दो दर्जन से अधिक लोगों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play