whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28174153 readers visited
Loading...

Advertisement

नैतिक मतदान मजबूत लोकतंत्र की धुरी : सिया जानकी

location_on गढ़वा access_time 15-Oct-24, 11:49 AM visibility 694
Share



नैतिक मतदान मजबूत लोकतंत्र की धुरी : सिया जानकी
मतदाताओं को समझाती सिया सिंह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अन्नराज डैम पर सैलानियों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम गढ़वा : आगामी झारखंड विधानसभा निर्वाचन के मद्देनज़र सोमवार को निर्वाचन के स्वीप कोषांग की टीम ने गढ़वा जिले के पर्यटन केंद्र अन्नराज डैम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने सैलानियों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा की। मौके पर उपस्थित सभी पर्यटकों ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। मौके पर सिया जानकी सिंह ने जागरूक करते हुए कहा कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है।
Advertisement
मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं। यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है कि हम किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाएं। कार्यक्रम में सिया जानकी सिंह द्वारा ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया कि कैसे ईवीएम द्वारा मतदान करने से एवं वीवी पैट के आ जाने से हमारी मतदान की प्रक्रिया पूर्णतः सहज़ पारदर्शी एवं विश्वसनीय हो गयी है। नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धुरी है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं।
Advertisement
उपस्थित सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न तरह के एप्प्स जो निर्वाचन प्रक्रिया को और भी अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने में सहायक हैं, के बारे में जानकारी विस्तार से दी गई। विशेष कर सी-विजिल एप्प, जो निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किया गया है, के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यह एप्प किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने में काफी सहायक है। अगर आपके क्षेत्र में कोई भी राजनितिक व्यक्ति किसी भी प्रकार का भय किसी मतदाता को दिखाता है या किसी भी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो ऐसी परिस्थिति में सी-विजिल एप्प के माध्यम से उक्त व्यक्ति का वीडियो बनाकर तुरंत अपलोड करना है।
Advertisement
यहां महत्वपूर्ण बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है। साथ ही सक्षम एप्प के बारे में भी बताया गया। यह एक ऐसा एप्प है कि अगर कोई पूर्णतः दिव्यांग/बुजुर्ग व्यक्ति है एवं वह मतदान केंद्र पर आकर मतदान करने की स्थिति में नहीं है, तो ऐसी परिस्थिति में सक्षम एप्प के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों की पूर्ण जानकारी अपलोड कर देने से उनके मतदान की व्यवस्था बूथ लेवल कर्मचारियों के द्वारा उनके निवास स्थल पर ही कर दी जाती है। एक और एप्प वोटर हेल्पलाइन एप्प है, जो मतदाताओं को मतदान सूची में अपना क्रम संख्या देखने में सहायक है, जिससे मतदाता लम्बी लाइन लगाकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं क्रम खोजने के परेशानी से निजात पा सकते हैं।
Advertisement
आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ-पत्र के माध्यम से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में अवश्य हिस्सा लेने एवं नैतिक रूप से मतदान कर जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वीप कोषांग के सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, पंचायती राज के जिला परियोजना प्रबंधक शाहनवाज अख्तर, यूडीसी नेहा नूतन लकड़ा आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play