whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28179876 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मूर्ति विसर्जन के दिन भी खुला रहा अंग्रेजी शराब दुकान, प्रिंट रेट से अधिक दाम लेने पर हुआ हंगामा

location_on मझिआंव access_time 15-Oct-24, 11:24 AM visibility 683
Share



मूर्ति विसर्जन के दिन भी खुला रहा अंग्रेजी शराब दुकान, प्रिंट रेट से अधिक दाम लेने पर हुआ हंगामा
शराब खरीदते लोग


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : प्रखंड में मूर्ति विसर्जन के दिन यानि रविवार को सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान खुली रही और निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक लेने पर मोरबे शराब दुकान पर हंगामा भी हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शराब के हर ब्रांड पर लिखी गयी कीमत में से 12 प्रतिशत शराब दुकान के मालिकों के लिए राशि बतौर मुनाफा निर्धारित है। इसके बावजूद भी शराब के हर बोतल, अद्धा और पौव्वा पर शराब दुकान पर बैठे सेल्स मैन ग्राहकों से लिखी गयी कीमत से करीब 8 से 10 हजार रूपये प्रति दुकान हर रोज वसूल रहे हैं। इस तरह ग्राहकों से हर माह लगभग 30 हजार रूपयों तक की अवैध वसूली हो रही है। एक बोतल शराब पर होती है 10 रुपए से 60 रूपये की अवैध वसूली : प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाईसेंस धारी अंग्रेजी शराब दुकान वाले बोतल (750 एमएल) पर 40 से 60 रूपये की, अद्धा (375 एमएल) पर 20 से 35 रूपये की और पौव्वा (180 एमएल) पर 10 से 20 रूपये और बियर बोतल पर 30 रुपए और केन पर 20 रुपए की अवैध वसूली करते हैं।
Advertisement
यही स्थिति देशी शराब के ब्रांड में भी है। हांलाकि यह अलग और कम है। अवैध वसूली में होती है रंगदारी से लेकर मारपीट तक : शराब के बोतल पर लिखी हुई कीमत से अधिक वसूल करने में हर दिन किसी न किसी दुकान पर ग्राहक हंगामा करते हैं। गाली गलौज से लेकर मारपीट तक हो जाती है। शराब का ठेकेदार, सेल्समैन वगैरह अगर मजबूत पड़ा तो ठीक, वरना ग्राहकों से समझौता हो जाता है। हर दुकान के लोग आसपास के ’बड़े’ और ’रसूख वाले’ लोगों को चिन्हित कर लेते हैं जिन्हें अंकित मूल्य पर ही शराब दी जाती है और ये लोग खुद को धन्य भी समझते हैं। हांलाकि, इस स्थिति को लेकर मझिआंव से लेकर कांडी, बरडीहा तक में हर दिन हंगामा हो रहा है। अवैध वसूली गयी राशि होती है ’सेटिंग’ में खर्च : शराब के कारोबार से जुड़े सूत्रों ने ही बताया कि ग्राहकों से वसूल की गयी अतिरिक्त राशि संबद्ध विभाग और संबंध के अधिकारियों से लेकर अन्य पदाधिकारीयों को ’सेट’ करने के लिए खर्च की जाती है इसके बदले वे दुकानदार को हर संभव-असंभव छूट देते हैं।
Advertisement
जो पीता है, भुगतता भी है, बोलता कोई नहीं: यह गजब का मसला है। हर दिन अपनी जेब कटवाने वाले उपभोक्ता भी इस मसले पर चुप रहते हैं और अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक भी। इसी स्थिति का जमकर फायदा शराब दुकान वाले उठा रहे हैं। नियम यह है कि हर शराब दुकान के बाहर शराब के ब्रांड के साथ मूल्य प्रदर्शित करना आवश्यक है। लेकिन ऐसा कहीं नहीं है। लेकिन एक्साइज विभाग भी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। अधिक रेट लेने के बाद ऐसी स्थिति में ग्राहक जाएं तो कहां जाएं। इधर मोरबे शराब दुकान पर गांव में मूर्ति विसर्जन से पहले काफी भीड़ लगा हुआ था और हंगामा हो रहा था। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को भी मिलता है और विसर्जन में लगे डंडाधिकारी सीआई प्रभारी धनलाल उरांव, थाना एएसआई संजय कुमार दल बल के साथ शराब दुकान पर पहुंचे और लगे भीड़ को भगाया।
Advertisement
वहीं अधिक दाम लेने पर कुछ लोगों ने नाम उजागर नहीं करते हुए नाराजगी व्यक्त किया और कहा कि इस दुकान पर बराबर रेट से अधिक 10 रुपए से 30 रुपए लिया जाता है और लोगों ने कहा कि अगर बढ़े रेट में से 10 रुपए नहीं देने पर शराब या बियर नहीं दिया जाता है। इस पर पूछे जाने पर मौजूद सेल्समैन के द्वारा कहा जाता है कि हम लोगों को ऊपर से ही अधिक दाम लेने का आदेश प्राप्त है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play