whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933870
Loading...


बच्ची को न्याय दिलाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन

location_on मझिआंव access_time 15-Oct-24, 10:33 AM visibility 669
Share



बच्ची को न्याय दिलाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : जिला किसान मोर्चा के नेता सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी पुष्प रंजन मेहता एवं गुप्तेश्वर मेहता के नेतृत्व में नाबालिग के दुष्कर्मी संतोष राम को फांसी की सजा दिलाए जाने को लेकर आक्रोश रैली और प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला एवं पुरुष हाथों में तख्ती लिए हुए थे और उस पर लिखा हुआ था कि आरोपी को फांसी दो, बहन हम शर्मिंदा हैं, तुम्हारा दुष्कर्मी जिंदा है, बच्ची को न्याय दो, न्याय दो लिखा हुआ था। इस दौरान मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जिला उपायुक्त के नाम से दो दर्जनों से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन पत्र सौंपा गया। जिसका प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा का भी नाम शामिल है।
इस दौरान आक्रोश जाहिर करते हुए महिलाओं ने कांडी थाना कांड संख्या 93/2024 के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से पीड़ित मासूम बच्ची को न्याय दिलाते हुए दुष्कर्मी को फांसी की सजा दिलवाने की मांग न्यायपालिका एवं सरकार से कर रहे थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित मासूम बच्ची अभी मौत और जीवन से जूझ रही है। जो अस्पताल में इलाजरत है। इधर नेतृत्व कर रहे पुष्प रंजन मेहता ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ बर्बरता पूर्वक जबरन संतोष राम के द्वारा दुष्कर्म किया गया। जो समाज के लिए निंदनीय और घोर अपराध है। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी संतोष के द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान मासूम बच्ची के साथ खेत में दुष्कर्म कांड का अंजाम दिये जाने की बात कही जा रही है।
जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा। कहा कि जब तक पीड़ित मासूम बच्ची को न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मी संतोष अपने कांडी क्षेत्र से भाग कर मझिआंव पुलिस इंस्पेक्टर के पास आकर अपना गुनाह स्वयं कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। साथ ही और पुख्ता साक्षय इकट्ठा किया जा रहा है। ताकि दुष्कर्मी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। मौके पर रामप्यारी देवी, रामकली देवी, संजू देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, संजय पासवान, रामकुमार मेहता, चिंता देवी, ललिता देवी, लीलावती देवी, कैलाश मेहता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play