whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170450 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

समाज को बांटने एवं विद्वेश फैलाने वाली राजनीति को मैं लात मारूंगा : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-24, 06:56 PM visibility 687
Share



समाज को बांटने एवं विद्वेश फैलाने वाली राजनीति को मैं लात मारूंगा : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कार्यकर्ता कमर कस लें, विरोधियों की होगी जमानत जप्त मंत्री आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन सह दशहरा मिलन समारोह आयोजित, मंत्री मिथिलेश को जीताने का लिया संकल्प गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि समाज को बांटने वाली ताकतों का पूरजोर विरोध करें। हमारे कार्यकर्ता आज से कमर कसकर अपने-अपने बूथ पर लग जायें तो सभी विरोधियों की जमानत जप्त हो जाएगी। इस बार विधानसभा चुनाव में 50 हजार मतों से जीताकर पुनः रिकार्ड बनायें। मंत्री श्री ठाकुर रविवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन सह दशहरा मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई एवं असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता इतने सशक्त हैं कि वे एक तो क्या पांच विधानसभा में भी एक साथ कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की चाभी जनता के हाथ में होती है। जनता अपने हक, अधिकार प्राप्त करने, क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधि चुनती है। परंतु जनप्रतिनिधि बनते ही लोग पूरी तरह से जनता को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा में भाई को भाई से लड़ाने का प्रयास किया गया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। मुठ्ठी भर चंद लोग समाज को तार-तार करना चाहते हैं। वे लोग बाबा साहब के संविधान के साथ भी छेड़छाड़ करना चाहते हैं।
Advertisement
ऐसे लोगों को जनप्रतिनिधि बनने का कोई अधिकार नहीं है। जो लोग समाज को तोड़ना चाहते हैं उन्हें अपने पास नहीं भटकने दें। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि समाज को बांटने एवं विद्वेश फैलाने वाली राजनीति को मैं लात मारूंगा। मैं सौ बार हारना पसंद करूंगा लेकिन ऐसी घृणित राजनीति कभी नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज में एकता एवं अखंडता बनाये रखने का संकल्प लेना होगा। पूर्व में जिन्हें मौका मिला उन्होंने काम नहीं किया। अब जनता को बरगला कर भ्रमित कर रहे हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही कमर कसकर लग जायें। आगामी विस चुनाव में 50 हजार से जीत दिलाकर विरोधियों को ऐसा तमाचा मारें कि वे उन्हें दोबारा चुनाव में जाने में शर्म आये।
Advertisement
इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कराने का गुर बताया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ को संकल्प भी दिलाया। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा की पूरी तरह से तस्वीर बदल दी है। ऐसा विकास कार्य करने की क्षमता किसी अन्य जनप्रतिनिधि में नहीं है। मौके पर जिप अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, राजकिशोर यादव, शरीफ अंसारी, नारद तिवारी, रामसागर यादव, दीपमाला, परेश तिवारी, फरीद खान, विकास कुशवाहा, लल्लू राम, संतोष केशरी, आशिष गुप्ता, तुलसी सिंह खरवार, अरविंद यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने किया।
Advertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, आशिष अग्रवाल, जितेंद्र सिन्हा, सलीम जाफर, संजय सिन्हा, चंदा देवी, वंदना जायसवाल, फुजैल अहमद, नसीम अख्तर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play