whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28170916 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

रावण की तरह अहंकारी हो गए हैं मिथिलेश ठाकुर, जनता उतारेगी घमंड : सत्येंद्रनाथ तिवारी

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-24, 06:24 PM visibility 696
Share



रावण की तरह अहंकारी हो गए हैं मिथिलेश ठाकुर, जनता उतारेगी घमंड : सत्येंद्रनाथ तिवारी
पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



अलग-अलग कार्यक्रम में तीन सौ से अधिक लोगों ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी की ओर से गढ़वा शहर के आदर्श गेस्ट हाउस में रविवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ो की संख्या में युवकों ने विभिन्न दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी को पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी एवं पूर्व सांसद घुरन राम ने पार्टी का पट्टा एवं फूल माला देकर सदस्यता ग्रहण कराई।
मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि रावण से भी ज्यादा अहंकार मंत्री मिथिलेश ठाकुर को हो गया है। वे स्वर्ग में सीढ़ी बनाने का ख्वाब देख रहे हैं।
Advertisement
इसी वजह से उन्होंने गढ़देवी मंदिर के तोरण द्वार को अपने मंत्रित्व के अहंकार व प्रभाव की बदौलत तोड़कर अपने माता-पिता का नाम उसमें लिखवा दिया है। इसको लेकर शहरवासियों में काफी रोष व्याप्त है। यह रोष चुनाव के दिन वोट के रूप में निकलेगा। उन्होंने कहा कि अभी झूठे केस में फंसाकर जेल भेजवाने की डर से शहरवासी मंत्री के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन वे मतदान के दिन जरूर बोलेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आंख दिखानेवालों का वे सुआ से आंख निकाल लेंगे। वे डरनेवालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता हेमंत सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है। पिछले पांच वर्षो में हेमंत सरकार ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपरलीक कराने का रिकॉर्ड स्थापित करने का काम की है।
Advertisement
उत्पाद सिपाही के बहाली में राज्य सरकार ने 20 से अधिक छात्रों की जान ले ली। सरकार पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चाहे वह सीजीएल की परीक्षा हो या अन्य परीक्षा सभी जगहों पर छात्रों की हकमारी की जा रही है। इस सरकार में नौजवानों और छात्रों के सपना को चकनाचूर हो रहा है। भाजपा की सरकार बनने के साथ राज्य के खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। इसके लिए भाजपा ने नियुक्ति कैलेंडर भी जारी कर जनता को अपनी भावना से अवगत करा दिया है। इस मौके पर पूर्व सांसद घुरन राम ने कहा कि निकम्मे मंत्री मिथिलेश ठाकुर का इस बाद जनता जमानत भी जब्त करा देगी। क्योंकि उन्होने बाहर से आकर गढ़वा को चारागाह बना लिया है। यहां अपराधी अपना सिर उठाकर लोगों को शिकार बना रहे हैं।
Advertisement
जब से राज्य में झामुमो की सरकार बनी है अपराधी व नक्सली हावी हो गए हैं। कार्यक्रम का संचालन अरविंद पटवा ने किया। इस अवसर पर विनोद चंद्रवंशी, संतोष दूबे, जितेंद्र चंद्रवंशी, सन्नी चंद्रवंशी, जवाहर चंद्रवंशी, बसंत चंद्रवंशी, अरूण विश्वास, मंगलमूर्ति तिवारी आदि मौजूद थे। इसके अलावा पूर्व विधायक के आवास पर मेराल, करकोमा, जोबरईया, हासनदाग, बघमनवा, नाहर चौक सहित अन्य जगहों के तीन सौ से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। सभी को पूर्व विधायक ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से विनोद दुबे, राहुल तिवारी, शेषमणि तिवारी, बिटू तिवारी, शशि रंजन तिवारी, अमन तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, आशुतोष मिश्रा, रूपेश मिश्रज्ञ, पंकज पासवान, प्रभात दुबे, धीरज तिवारी, सोनू दुबे, अमर यादव, शंभुनाथ यादव, हरिहर यादव, शिवनारायण यादव, प्रेम यादव सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play