whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27932021
Loading...


गढ़वा जिला टीम झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रवाना

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-24, 04:43 PM visibility 738
Share



गढ़वा जिला टीम झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रवाना
रामगढ़ के लिए रवाना होती 15 सदस्यीय टीम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रामगढ़ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 15 अक्टूबर 2024 तक रजरप्पा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से बालक और बालिका प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गों जैसे U/14, U/16, U/18, और U/20 में भाग लेंगे। गढ़वा जिला से 15 सदस्यीय टीम आज चोपन रांची एक्सप्रेस से रामगढ़ के लिए रवाना की गई। संघ के सचिव आलोक मिश्र ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उच्च विद्यालय मेराल से सजनती कुमारी, रंजन कुमार यादव और अमित कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे से अंजनी कुमारी, जेएसएसपीएस से अर्पण कुजूर और सुरभि कच्छप, गोविंद उच्च विद्यालय गढ़वा से मनीष कुमार, अमित कुमार और विवेक कुमार ठाकुर, साई सेंटर हजारीबाग से आकाश मेहता, उच्च विद्यालय खरौंधा से प्रिंस कुमार शर्मा, सोनभद्र इंटर कॉलेज कांडी से अनुज कुमार गुप्ता, नामधारी कॉलेज गढ़वा से एस मयंक राज, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर से अमित कुमार और सचिन कुमार का चयन जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
टीम के कोच सह मैनेजर के रूप में कंचन कुमार को नामित किया गया है। अग्रिम शुभकामनाएं देने वालों में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, एथलेटिक्स संघ के सहसचिव सुशील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत, कौशलेश तिवारी, शमशाद अहमद, शंकर पाल, विकास पांडे, और राजेश पांडेय शामिल हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play