whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167417 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए एसएसटी/एफएसटी/वीएसटी/वीवीटी एवं एटी का गठन, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

location_on गढ़वा access_time 10-Oct-24, 10:28 AM visibility 679
Share



आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 के लिए एसएसटी/एफएसटी/वीएसटी/वीवीटी एवं एटी का गठन, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
दिशा- निर्देश उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा आम चुनाव, 2024 के निमित्त गढ़वा जिले में एसएसटी (स्थैतिक निगरानी दल), एफएसटी (उड़नदस्ता निगरानी दल), वीएसटी (वीडियो निगरानी दल), वीवीटी (वीडियो अवलोकन दल) एवं एटी (लेखा दल) का गठन किया गया है। इन दलों में पदाधिकारियों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन सभी दलों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आज 09 अक्टूबर, 2024 को अपराह्न 02:00 बजे से +2 गोविन्द उच्च विद्यालय, गढ़वा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय ने भाग लिया और आगामी विधानसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
उन्होंने बताया कि सभी एसएसटी/एफएसटी/वीएसटी/वीवीटी एवं एटी दल के अधिकारी और कर्मी अपने कार्यों को जमीनी स्तर पर अच्छी तरह से लागू करें। किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए और सभी चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइनों का सख्ती से अनुपालन करें। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया और चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया कि वे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितताओं को रोकने के लिए तत्पर रहें और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने में अपना पूरा योगदान दें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play