whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053653 readers visited
Loading...


आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित

location_on गढ़वा access_time 10-Oct-24, 10:20 AM visibility 697
Share



आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित
बैठक करते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी विधानसभा आम चुनाव, 2024 की तैयारियों के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा समाहरणालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं जैसे संवेदनशील/महत्वपूर्ण मतदान केंद्र, अंतरराज्यीय और अंतरजिला चेकपोस्ट, स्थानांतरण (रिलोकेशन) और मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में अपर समाहर्ता, सभी जिला स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, और प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन पर चर्चा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विशेष रूप से मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप, व्हीलचेयर आदि) की व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित चेकपोस्ट पर निगरानी बढ़ाने और सभी संबंधित अधिकारियों को वहां तैनात पुलिस कर्मियों को हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, संवेदनशील और गैर-संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। बैठक में मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 के कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर भी चर्चा हुई।
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया और सभी अधिकारियों से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, डीआरडीए निदेशक रवीश राज सिंह, गोपनीय प्रभारी-सह-भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य नोडल अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play