whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055959 readers visited
Loading...

Advertisement

पीएम मोदी की गारंटी: गोगो दीदी योजना के लिए निर्भीक होकर आवेदन करें महिलाएं: पूर्व विधायक

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-24, 07:05 PM visibility 680
Share



पीएम मोदी की गारंटी: गोगो दीदी योजना के लिए निर्भीक होकर आवेदन करें महिलाएं: पूर्व विधायक
पार्टी में शामिल लोगों के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



शहर के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन गढ़वा : बुधवार को शहर में दो दर्जन से अधिक युवाओं ने दूसरे दलों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। सभी को पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का रूझान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने हरियाणा की जनता का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने से यह स्पष्ट है कि लोग उनकी नीतियों पर विश्वास कर रहे हैं। उन्होंने गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं से अपील की कि वे गोगो दीदी योजना का अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें।
Advertisement
तिवारी ने कहा, "गोगो दीदी योजना पीएम मोदी की गारंटी है। भाजपा जो वायदा करती है, उसे पूरा करने में सक्षम है।" उन्होंने बताया कि भाजपा की सरकार बनने के साथ ही प्रत्येक माह की 11 तारीख को महिलाओं के खाते में 2100 रूपए आएंगे। पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि हेमंत सरकार इस योजना से भयभीत हो चुकी है, जिसके कारण विपक्ष के लोग इस योजना के प्रति भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, यदि हेमंत सरकार महिलाओं के प्रति ईमानदार होती, तो पिछले पांच वर्षों में ऐसी योजनाएं क्यों नहीं शुरू की गईं? तिवारी ने यह विश्वास दिलाया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी अपना उम्मीदवार बनाएगी, वह ईमानदारी के साथ यहां से एक लाख से अधिक वोटों से जीत दिलाएगा।
Advertisement
भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं में रवि वर्मा, राहुल चंद्रवंशी, प्रशांत चंद्रवंशी, सूरज चंद्रवंशी, मंतोष चंद्रवंशी, अरूण चंद्रवंशी, रवि चंद्रवंशी, रंजन चंद्रवंशी, कपिल ठाकुर, गुड्डु चंद्रवंशी, बिट्टू केशरी, राजा रंगसाज सहित दो दर्जन से अधिक युवाओं का नाम शामिल है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play