whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28178035 readers visited
Loading...

Advertisement

जय मां शेरावाली भंडारा का 24वां भव्य आयोजन

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-24, 05:56 PM visibility 712
Share



जय मां शेरावाली भंडारा का 24वां भव्य आयोजन
जय माँ शेरावाली भंडारा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, गढ़वा एसपी दीपक पांडेय एवं अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : दुर्गा पूजा के अवसर पर जय मां शेरावाली भंडारा की ओर से इस वर्ष भी 24वां भव्य भंडारा आयोजित किया गया। इस भंडारे का उद्घाटन राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, एसपी दीपक कुमार पांडेय, भंडारा के अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ नागर, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, युवा समाजसेवी राकेश पाल, शैलेंद्र कुमार पाठक, अनिता दत्त, रेखा चैबे ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा की तस्वीर के पास दीप जलाकर एवं नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के बाद, अतिथियों ने नव कन्याओं को प्रसाद खिलाकर भंडारा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि "जय मां शेरावाली भंडारा की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर पिछले 24 वर्षों से भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।
Advertisement
यह बहुत ही खुशी की बात है।" उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना की कि यहां के लोगों को सुख और शांति मिले और सभी आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाएं। पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर भंडारा का आयोजन होना बहुत ही खुशी की बात है और जय मां शेरावाली भंडारा हर वर्ष इस आयोजन को करता है। एसपी दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि "जय मां शेरावाली भंडारा की ओर से भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। 24 वर्षों से लगातार भंडारा का आयोजन करना बहुत बड़ी बात है।" भंडारा के अध्यक्ष सुनील पासवान ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से दुर्गा पूजा के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष भी एकम से लेकर षष्ठी तक प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जबकि सप्तमी से लेकर दशमी तक भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement
इस अवसर पर भंडारा के सचिव विजय कुमार ठाकुर, प्रितम गोड़, उपाध्यक्ष अजीत पासवान, पुनीत जायसवाल, धनंजय पासवान, रंथा नायक, संगम सिंह, कोषाध्यक्ष किशोर कुणाल, विवेक सिन्हा, राजू चंद्रवंशी, धीरज पासवान, गुप्तेश्वर ठाकुर, विनोद बघेल, रविंद्र नाथ ठाकुर, विनोद जायसवाल, विकास जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play