whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28054700 readers visited
Loading...


समाज के लिए अध्यात्म और विज्ञान दोनों जरूरी : डॉ कुलदेव चौधरी

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-24, 05:40 PM visibility 687
Share



समाज के लिए अध्यात्म और विज्ञान दोनों जरूरी : डॉ कुलदेव चौधरी
उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कोरवाडीह में श्री भागवत कथा तो डटमा में निकली भव्य कलश यात्रा गढ़वा : नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, कोरवाडीह के तत्वाधान में नवरात्रि के अवसर पर विगत छह दिनों से श्री भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें वृंदावनवासी एवं श्री भागवत कथावाचक महात्मा कन्हैया बृजवासी जी ने सामाजिक जीवन जीने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु पर श्रोताओं को समझाया और कहा लोभ-लालच, क्रोध, ईर्ष्या को त्याग करते हुए और प्रेमपूर्वक एक दूसरे को सहयोग करते हुए सामान्य जीवन जीने की जरूरत है। समाज की हर समस्या को प्रेम से निपटारा किया जा सकता है। उधर डटमा गांव में नवरात्रि की सप्तमी के दिन भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तजनों ने कलश स्थापना कर बेहतर जीवन जीने का संकल्प किया।
साथ ही किसी भी स्थिति में शिक्षा ग्रहण करने का भी प्रण लिया। दोनों कार्यक्रमों में पहुंचे महर्षि वेदव्यास परिषद, झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी डॉ कुलदेव चौधरी ने बताया की अध्यात्म और विज्ञान दोनों जरूरी है। एक तरफ मन की शांति के लिए पूजा-पाठ, प्रार्थना जरूरी है तो भौतिक सुविधा के लिए गाड़ी, बंगला, हवाई-रेल यात्रा, पुल-पुलिया आदि भी बहुत जरूरी है जो विज्ञान से जुड़ा हुआ है। अर्थात शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए और एक सामान्य जीवन जीने के लिए अध्यात्म और विज्ञान दोनों से जुड़ना आवश्यक है और यह तभी संभव हो सकता है जब कोई भी व्यक्ति शिक्षा ग्रहण करेगा। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो अध्यात्म और विज्ञान की ओर अग्रसर ज्ञान प्राप्त करने की प्रेरणा देती है।
मौके पर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, कोरवाडीह के अध्यक्ष सिधु चौधरी, उपाध्यक्ष जकेन्द्र चौधरी, सचिव अशोक चौधरी, कोषाध्यक्ष अजय चौधरी कार्यकारिणी सदस्य विजय चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, सुमेर चौधरी, संतोष चौधरी, महेन्द्र चौधरी, सत्यनारायण सिंह, चंचल कुमार भारती आदि तथा नव दुर्गा पूजा समिति, डटमा के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, सचिव राजेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, पंचायत समिति सदस्य पुष्पा देवी, कार्यकारिणी सदस्य सिकंदर चौधरी, राजनाथ चौधरी, शंभूनाथ चौधरी, उपेंद्र चौधरी, सुनीता देवी, सरिता देवी अजय चौधरी, प्रभुनाथ चौधरी, रमेश चौधरी, विजय चौधरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित थे। चौधरी गारमेंट्स के प्रोपराइटर उपेन्द्र चौधरी ने समस्त कलशधारियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play