गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी, और बुंदिया का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रवि कुमार और कवि कुमार ने अपने भाई आकाश कुमार (पिक्सल किंग) की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में संस्था के साप्ताहिक भंडारे में सहयोग दिया।
इस मौके पर संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के लोग 'फूड फॉर हंगर' प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे हैं। इस पुनीत कार्य में हमारे शहर के युवा साथी भी हाथ बटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह संस्था का 46वां साप्ताहिक भंडारा है, जिसमें रवि कुमार और कवि कुमार ने अपने भाई के पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में भरपूर सहयोग दिया।
Advertisement
आकाश केशरी ने उनकी टीम की ओर से उनके भाई को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर संस्था के सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, उमंग कश्यप, सत्यम कश्यप, सुरेंद्र विश्कर्मा, डॉ. जेपी ठाकुर, और संस्था के मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस नेक कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।