गढ़वा : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के कटरा गांव में बिजली कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कटरा गांव निवासी भोला यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भोला यादव अपने घर में बिजली का कनेक्शन जोड़ रहा था, तभी उसके अपने भाई गिरवर यादव और जगनारायण यादव ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। परिजनों ने घायल भोला यादव को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, दूसरी घटना गढ़वा शाहपुर सड़क पर हुई, जहां शाहपुर के समीप चलती बाइक में साड़ी फंस जाने से एक महिला गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। महिला की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी चंद्रदीप कुमार की पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है।
Advertisement
बताया जा रहा है कि शीला देवी मेदिनीनगर से अपने घर लौट रही थी, तभी चलती बाइक में साड़ी फंसने से वह गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने शीला देवी को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।