भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर में दुर्गापूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च निकाली गई। यह फ्लैग मार्च पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह और थाना प्रभारी रजनी रंजन के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें कई सशस्त्र पुलिस बल और पुलिस पदाधिकारी भी शामिल थे।
फ्लैग मार्च भवनाथपुर थाना से शुरू होकर कर्पूरी चौक, बाजार, अरसली उत्तरी और दक्षिणी, टाउनशिप, सिघीताली, मकरी समेत शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई थाना परिसर में समाप्त हुई।
थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि दुर्गापूजा और दशहरे के त्यौहार के दौरान शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया है।
Advertisement
उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार के उपद्रव या अमानवीय व्यवहार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रजनी रंजन ने कहा कि पुलिस बल लगातार बाइक से शहर में गश्त करेगा और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति शरारत या उपद्रव करता पाया गया, तो उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा लागू किए गए नियमों का पालन करें और अपने-अपने पूजा पंडालों में शांति और सुरक्षा बनाए रखें। फ्लैग मार्च के दौरान एसआई निरंजन शर्मा, नारायण प्रसाद समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।