whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933899
Loading...


भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा त्रिपोनिया सम्मान समारोह का आयोजन, चार सौ गांवों के ब्राह्मण और बैगा सम्मानित

location_on भवनाथपुर access_time 08-Oct-24, 05:41 PM visibility 672
Share



भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा त्रिपोनिया सम्मान समारोह का आयोजन, चार सौ गांवों के ब्राह्मण और बैगा सम्मानित
उपस्थित लोग


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप स्थित सेल के मैदान में भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा त्रिपोनिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्राह्मण, बैगा, और चटिया बाबा को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पैर धुलाकर, तिलक लगाकर, और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस समारोह में करीब चार सौ गांवों के अनुयायी शामिल हुए। विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि यह आयोजन सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से किया गया है, और इसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं यह सम्मान समारोह चुनाव में वोट के लिए नहीं, बल्कि आशीर्वाद लेने के लिए आयोजित कर रहा हूँ।
" उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका पहला चुनाव है जिसे वे अपने पिता और भांजा के बिना लड़ रहे हैं, और अब उनकी लड़ाई जनता के सहयोग से है। भाजपा विधायक ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो वे क्षेत्र के सभी मंदिरों और तीर्थ स्थलों की चारदीवारी का निर्माण कराएंगे, जैसा कि वर्तमान सरकार ने केवल कब्रिस्तानों के लिए किया है। सम्मान समारोह के बाद सभी अतिथियों को विधायक के आवास पर भोजन कराया गया। इस अवसर पर भगत दयानंद यादव, मनोज पहाड़िया, राजीव रंजन तिवारी, लक्ष्मण राम, अनिल चौबे सहित पार्टी के अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play