whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934160
Loading...


किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल को भेजा मांग पत्र

location_on गढ़वा access_time 07-Oct-24, 05:04 PM visibility 666
Share



किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा का एकदिवसीय धरना, राज्यपाल को भेजा मांग पत्र
एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में संबोधित करते उदय कुशवाहा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर कचहरी के पास एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र भेजा गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग की गई। धरने को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि वर्तमान झामुमो सरकार में किसानों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने आरोप लगाया कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में हेमंत सरकार के मंत्री और विधायक लूट मचा रहे हैं। उन्होंने कहा, "किसानों को अब झामुमो सरकार में बैठे नेताओं को उखाड़ फेंकना होगा, तभी गढ़वा का भला हो सकेगा।
जिस तरह से झामुमो के लोग गढ़वा जिले में उत्पात मचा रहे हैं, उससे किसान आक्रोशित हैं।" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला प्रभारी प्रेमतोष ने कहा कि झामुमो सरकार किसान विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है। जब से झामुमो सत्ता में आई है, तब से किसानों को कोई विशेष लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले साल का धान खरीद का पैसा अभी तक किसानों को नहीं मिला है, और गढ़वा बाजार समिति में किसानों के लिए शेड का निर्माण भी नहीं हुआ है। इसके अलावा, किसानों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि भी अब तक नहीं मिली है, जिससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार में किसानों की अनदेखी की जा रही है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा की पूर्व सरकार द्वारा शुरू की गई कृषि आशीर्वाद योजना को झामुमो सरकार ने बंद कर किसानों के हितों पर चोट की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कुसुम योजना में भी धांधली हो रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। धरना कार्यक्रम का संचालन डॉ. लालमोहन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मिडिया प्रभारी अरविंद धर दुबे ने दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी, भाजपा जिला मंत्री बबलू पटवा, जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, राधेश्याम यादव, नरेश सिंह, विकास तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, कंचन पाण्डेय, मनोज महतो, राजेश भुईयां, बलराम महतो, मनोज चौधरी, अरविंद तिवारी, नवल किशोर ठाकुर, उमेश कश्यप, जितेन्द्र मेहता, मथुरा बैठा, लव कुमार, दिनेश चौधरी, सोनु चंद्रवंशी, मोहम्मद हुसैन सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play