केतार : मां चतुर्भुजी मंदिर के प्रांगण में शारदीय नवरात्र के चतुर्थी तिथि को जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार ने सीजीएम विपुल कुमार, रजिस्टार महेंद्र पंडित सहित अन्य सहयोगियों के साथ मंदिर में मां चतुर्भुजी का दर्शन की एवं पूजा अर्चना किया। मंदिर विकास समिति के लोगों ने सभी लोगों को मां चतुर्भुजी मंदिर का प्रतिमा एवं चुनरी देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात उन्होंने बताया कि इस मंदिर में आकर एक नया अनुभूति प्राप्त हुआ है, यहां के प्रबंधन लोगों द्वारा जो मान सम्मान प्राप्त हुआ है उसे कभी नहीं भूल सकते। इस मंदिर के बारे में उन्होंने बताया कि बहुत पहले से सुनते थे लेकिन आज इस मंदिर में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मैं यहां आकर काफी गदगद हूं, और मैं जब तक गढ़वा में रहूंगा हमेशा आने का प्रयास करूंगा। वहीं मंदिर की साफ सफाई को लेकर भी सराहना किए।
मौके पर मंदिर विकास समिति सचिव हेमंत पाठक, कोषाध्यक्ष विनोद भगत, सदस्य पंकज कुमार, विंदू राम मंदिर पुजारी मकुनद पाठक, रामप्रवेश ठाकुर, अरविंद ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।