कांडी : स्थानीय विधायक सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने शनिवार को कांडी प्रखंड में लगभग 13 करोंड़ रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़़कों का नारियल फोड़़कर शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक रामचंद्र चन्द्रवंशी ने कांडी प्रखण्ड के बहेरवा मोड़ से रतनगढ़ तक 2 किलोमीटर प्राक्कलित राशि 1.74 करोड़ रुपए,बहेरवा मोड़ से नैनाबार होते भवनाथपुर कांडी मुख्य पथ तक 2.25 किलोमीटर लागत राशि 1.73 करोड़,जतरो पतरिया से शिवरी तक 1.70 किलोमीटर लागत राशि 1.75 करोड़,शिवरी बांध पूल से पखनाहा तक 2 किलोमीटर लम्बी लागत राशि 1.55 करोड़,पतीला -मझिगांवा महुली मोड़ से मोखापी तक 2.88 किलोमीटर लम्बी प्राक्कलित राशि 4.31 करोड़ तथा सुंडीपुर मोड़ बनकट से बाजार होते कोयल नदी तक 1.40 किलोमीटर लम्बी लागत राशि 1 .17 करोड़ रुपये की लागत राशि से बनने वाली विशेष सड़़क मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया गया।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, ललित बैठा, सुबोध कुमार वर्मा, लखन प्रसाद, शशि रंजन दुबे, राम लाला दुबे, भोला मेहता, जिला विधायक प्रतिनिधि भोला चन्द्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।