whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27933970
Loading...


दो मुंहा सांप है भाजपा, करे गो-गो : मंत्री मिथिलेश

location_on चिनियां access_time 07-Oct-24, 09:28 AM visibility 682
Share



दो मुंहा सांप है भाजपा, करे गो-गो : मंत्री मिथिलेश
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री


चिनियां check_circle
संवाददाता



चिनियां में एक हजार से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर थामा झामुमो का दामन चिनियां : झामुमो चिनियां प्रखंड इकाई के तत्वावधान में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप जलाकर किया। मौके पर रवि प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में लगभग एक हजार से अधिक लोगों ने भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा दो मुंहा सांप है।
यह दोनों तरफ से डंसती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा चलायी जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना रोकने के लिए भाजपा के लोग कोर्ट में केस किये हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा गो-गो दीदी योजना चलाने की घोषणा कर राज्य की महिलाओं के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आगामी विधासभा चुनाव में भाजपा को गो-गो ही कर दें। मंत्री ने कहा कि उन्होंने तीन साल में जितना विकास कार्य किया है वह पिछले 30 वर्षों पर भी भारी है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिन्हें 10 साल मौका दिया वे चेक स्लीप पर ही विधायक मद की सारी राशि खा गये। जिन पिता-पुत्र को जनता ने 30 साल मौका दिया आज वे परिवर्तन रथ चला हैं, ऐसे लोगों को जनता के बीच जाने में शर्म भी नहीं आती है।
मंत्री ने कहा कि वोट ठगने वाले ऐसे लोगों और उनके दलालों से सावधान रहें। क्षेत्र का विकास करने वाले मिथिलेश ठाकुर को आगामी विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 50 हजार से अधिक मतों से जीताकर विधानसभा भेंजे। उन्होंने कहा कि झूठ की फैक्ट्री अब चलने वाला नहीं है। मौके पर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष चैतु सिंह खरवार, जिपस बनारसी सिंह, फरीद खां आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, मो. फारूक, गंगेश्वर सिंह, मंगरू सिंह, सागर यादव, रामवृक्ष सिंह, बेलाल अंसारी, चंदू कोरवा, सुनैना देवी, बिकेंद्र कोरवा, सुगनी देवी, टुनी साव, रामनाथ तूरी, भुखन कोरवा, बंधु राम, नौशाद मंसूरी, पहलवान सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play