गढ़वा :मेराल थाना क्षेत्र के एनएच 75 पर मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने सड़क को लगभग रात 8 बजे से 10 बजे तक करीब 2 घंटे से जाम कर रखा है। स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे मेराल थाना पुलिस बल और अन्य अधिकारियों से ग्रामीणों की झड़प हो गई। इसी बीच, नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अभी भी सड़क पर जमे हुए हैं।
सूचना के आलोक में गढ़वा एसपी दीपक पांडेय घटनास्थल पर पहुँचे। वहाँ के ग्रामीणों से वार्ता कर सड़क जाम हटाई। आवागमन पुनः शुरू हो चुका है।