whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169773 readers visited
Loading...

Advertisement

रेड क्रॉस आईसीयू युक्त एंबुलेंस का करेगा सही सदुपयोग: बालमुकुंद सहाय

location_on गढ़वा access_time 06-Oct-24, 09:58 PM visibility 728
Share



रेड क्रॉस आईसीयू युक्त एंबुलेंस का करेगा सही सदुपयोग: बालमुकुंद सहाय
इंडियन बैंक के सचिव बालमुकुंद सहाय और अंचल प्रबंधक रामस्वरूप सरकार रेड क्रॉस के पदाधिकारी को एंबुलेंस का चाबी देते


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



इंडियन बैंक ने रेड क्रॉस सोसाइटी को उपलब्ध कराया लाइफ सिस्टम एम्बुलेंस गढ़वा : जिले के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंडियन बैंक के निदेशक सह भाजपा नेता बालमुकुंद सहाय ने रेड क्रॉस को लाइव सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस उपलब्ध कराया। इंडियन बैंक की ओर से टाउन हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित कर रेड क्रॉस को आईसीयू युक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराया। इस मौके पर इंडियन बैंक के निर्देशक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा की आज का दिन गढ़वा के लिए बहुत बड़ा दिन है। इंडियन बैंक की ओर से रेड क्रॉस को आईसीयू युक्त आधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया है। इस एंबुलेंस का रेड क्रॉस सही सदुपयोग करेगा।
Advertisement
जिसका लाभ हमारे समाज के सभी लोगों को मिलेगा। वैसे लोग जिन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की जरूरत होती थी, उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाता था। जिसके कारण उन्हें रांची बनारस या अन्य शहरों में जाने में काफी परेशानी होती थी। इंडियन बैंक ने बहुत कम समय में गढ़वा में आईसीयू युक्त आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराकर इस परेशानी को दूर कर दिया है। इसके लिए हम बैंक के सभी लोगों को बधाई देते हैं। इंडियन बैंक अंचल प्रबंधक रामस्वरूप सरकार ने कहा कि बैंक सीएसआर के तहत या सुविधा उपलब्ध कराई है। बैंक, बैंकिंग काम के साथ-साथ समाज के क्षेत्र में लोगों की सेवा करने का भी काम करता है। रेड क्रॉस के पदाधिकारी अलखनाथ पांडेय ने कहा कि बैंक के निर्देशक बालमुकुंद सहाय ने जिले की जरूरत को समझते हुए, आधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराई है।
Advertisement
इसकी काफी जरूरत थी। अब यहां के लोगों को सुविधा मिलेगी। रेड क्रॉस के सचिव डॉक्टर ज्वाला प्रसाद सिंह ने कहा कि लाइफ सपोर्ट सिस्टम एंबुलेंस की कमी थी, वह आज के बाद से समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि मैं रेड क्रॉस की ओर से भरोसा दिलाता हूँ कि रेड क्रॉस इसका संचालन बेहतर तरीके से करेगा। इस मौके पर डॉक्टर मुरली गुप्ता, नंदकुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, शौकत खान, डॉक्टर उमेश सहाय, शैलेंद्र पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, राजीव रंजन, इंडियन बैंक के पल्लवी सिंह, अनिमेष अंबास्था, रंजन कुमार, विवेक कुमार, हिमांशु कुमार झा, उज्ज्वल तिवारी, उमेश प्रजापति, राजेश कुमार, बृजमोहन ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play