भवनाथपुर : अरसली उतरी पंचायत के झुमरी गांव के करीब दो दर्जन लोग रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भवनाथपुर के टाउनशिप स्थित विधायक आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने इन सभी लोगों को माला और गमछा पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया।
भाजपा में शामिल होने वालों ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि क्षेत्र के चंहुमुखी विकास के लिए भानु प्रताप शाही जैसे ऊर्जावान और तेज-तर्रार नेता की आवश्यकता है, और भाजपा पार्टी ही राज्य और देश के लिए सबसे बेहतर विकल्प है।
भाजपा में शामिल होने वालों में शंकर चंद्रवंशी, पंकज चंद्रवंशी, अर्जुन राम, संतोष चंद्रवंशी, शिवनाथ पासवान, उपेंद्र बियार, शशिशेखर रजक, गणेश राम, उदय प्रजापति, आजाद बियार, छठू राम, राजू, रविरंजन, वीरेंद्र शर्मा, और मुखलाल पासवान सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।