कांडी : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने भाजपा नेता रामलाला दुबे को प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया है। रामलाला दुबे को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाये जाने पर कांडी मंडल के कई लोगों ने उन्हें बधाई दिया है।
बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, महामंत्री भोला मेहता, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, विनोद प्रसाद, श्रीकांत पाण्डेय, मणिकांत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, सीता राम तिवारी, संतोष कुमार सिंह आदि का नाम शामिल है।