गढ़वा : एलिट पब्लिक बीएड कॉलेज चियांकी, मेदिनीनगर में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बैंगलोर की नैक पीयर टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। यह पीयर टीम दो दिवसीय 4 व 5 नवंबर को महाविद्यालय का निरीक्षण करने के लिए आ रही है। एलिट ग्रुप के अध्यक्ष डॉ आरपी सिन्हा ने कहा कि महाविद्यालय में आधारभूत संसाधन उपलब्ध है, जो छात्रों के गुणवत्ता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। पीयर टीम से अच्छे ग्रेड प्राप्त होंगे इसकी अपेक्षा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य सह को-ऑर्डिनेटर नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय डॉ. जगदम्बा सिंह ने बताया की निरीक्षण टीम सात क्राइटेरिया के परिणाम के आधार पर महाविद्यालय को ग्रेडिंग प्राप्त होगा।
अच्छे ग्रेड से कॉलेज राष्ट्र स्तर पर अच्छे संस्थान में नामित होगा। विभिन्न विकास कार्यों के लिए केन्द्र से एवं राज्य सरकार से कॉलेज को अनुदान भी प्राप्त होगा। कॉलेज स्टाफ व आईक्यूएसी सेल ने बहुत मेहनत से तैयारियां की है। महाविद्यालय में बॉटनीकल गार्डन, खेल मैदान, पुस्तकालय, हॉस्टल, कैंटीन, स्टॉफ आवास तथा विभिन्न प्रयोगशालाओं को आधुनिकतम उपकरणों और पुस्तकों से सुसज्जित किया गया है। महाविद्यालय में आईक्यूएसी सेल विभिन्न कमेटियों के माध्यम से गुणवत्ता की निगरानी किया जाता है। महाविद्यालय को अच्छी ग्रेड मिलने की पूरी संभावना है। नैक निरीक्षण बहुत अच्छा रहेगा और स्टाफ और विद्यार्थियों में नैक निरीक्षण की तैयारियों के प्रति बहुत उत्साह है।