केतार : शनिवार को केतार प्रखंड मुख्यालय में नए सीओ के रूप में प्रशांत कुमार ने वर्तमान बीडीओ सावित्री कुमारी से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नये सीओ ने कहा कि अब अंचल से संबंधित जो भी कार्य पेंडिंग होगा, उसे तत्काल निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर अंचल अमीन कामेश्वर विश्वकर्मा, अंचल सहायक रिजवान अंसारी, अयोध्या रजक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।