बड़गड़ : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माता रानी के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना विधिवत रूप से की गई। पूजा पंडालों में महिला और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है, और पूजा समितियों के सदस्य सक्रियता से कार्य में जुटे हुए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़गड़ थाने की पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्ती कर रही है। शनिवार शाम को पुलिस ने बड़गड़ बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें डिक्की और हेलमेट की जांच की गई। इस दौरान पुलिस अवर निरीक्षक विजय शंकर राय और पुलिस बल के अन्य जवान उपस्थित थे।