भवनाथपुर : विधायक भानु प्रताप शाही ने शनिवार को पंडरिया और अरसली दक्षिणी पंचायत में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो सड़कों की आधारशिला रखी। पंडरिया के धनीमंडरा मुख्य पथ से लेकर विश्वनाथ बियार के घर तक 1.75 किमी सड़क और अरसली दक्षिणी मुख्य पथ से बैगाडीह देवी मंडप तक 5 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धनीमंडरा गांव आजादी के बाद से सड़कविहीन था और अब इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अरसली दक्षिणी के पांच गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क एक मील का पत्थर साबित होगी। विधायक ने विकास कार्यों को लेकर विरोधियों पर भी निशाना साधा और जनता के समर्थन से आगामी चुनाव में जीत का भरोसा जताया।
इस मौके पर भाजपा नेता संजय यादव, भगत दयानंद यादव सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।