पांडू : पांडू प्रखंड के कजरुकलां में रौनियार संघ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौनियार वैश्य महासंघ के सदस्य विवेकानंद प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि संचालन महासंघ के सचिव मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रौनियार वैश्य महासंघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता को समाज के लोगों द्वारा पुष्पमाला, अंग वस्त्र एवं मां जगत जननी दुर्गा की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने दिनेश प्रसाद गुप्ता की सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका की सराहना की। विवेकानंद प्रसाद गुप्ता ने उनकी समाज के प्रति निष्ठा और जागरूकता अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
इस मौके पर दिनेश प्रसाद गुप्ता ने समाज के हित में हमेशा तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। समारोह में मंदीप प्रसाद गुप्ता, छोटू प्रसाद गुप्ता, मदन प्रसाद गुप्ता, ईश्वर प्रसाद गुप्ता, उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अवधेश प्रसाद गुप्ता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।