whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934070
Loading...


जीटीओ अधिकारी सेवा के 39वें बैच के प्रशिक्षण की शुरूआत

location_on गढ़वा access_time 05-Oct-24, 01:01 PM visibility 706
Share



जीटीओ अधिकारी सेवा के 39वें बैच के प्रशिक्षण की शुरूआत
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विश्व की पांच बड़ी सुरक्षा कम्पनियों में से एक एसआईएस लिमिटेड के गढ़वा स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में जीटीओ अधिकारी सेवा के 39वें बैच के प्रशिक्षण की शुरूआत की गई। जिसकी शुरूआत एसआईएस कम्पनी समूह के संस्थापक एवं ग्रुप चेयरमैन तथा पूर्व राज्यसभा सांसद रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने किया। मौके पर रवीन्द्र किशोर सिन्हा ने बताया कि कैसे उन्होने 1971 की लड़ाई के बाद भूतपूर्व सैनिकों के रोज़गार की व्यवस्था करने की सोची और कुछ भूतपूर्व सैनिकों को लेकर 1974 में कंपनी की शुरूआत की। कुछ वर्षों में ही वे यह समझ चुके थे कि आने वाले समय में प्राइवेट सुरक्षा की जरूरत और मांग केवल भूतपूर्व सैनिकों द्वारा ही पूरी नहीं की जा सकती है।
उसके लिए ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मिय़ों की जरूरत होगी। इसी उद्देश्य को पूरा करने लिए आज से 41 वर्षों पूर्व 22 सितंबर 1983 को गढ़वा में पहला प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना हुई। 40 वर्षों में लगभग 10 लाख युवाओं को यहां प्रशिक्षित किया जा चुका है। ज्ञात हो कि एसआईएस लिमिटेड प्रतिवर्ष पूरे देश में स्नातक युवाओं के लिए अधिकारी सेवा के लिए प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करती है। इस परीक्षा में प्रतिवर्ष 50 हजार से भी अधिक युवा भाग लेते हैं। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, पहला चरण लिखित परीक्षा, दूसरा चरण शारीरिक और व्यक्तित्व क्षमता और अंत में कंपनी के टॉप मैनेजमेंट द्वारा फाइनल साक्षातकार। इस वर्ष इन तीनों चरणों को सफलतापूर्वक पार करके 66 स्नातक युवा एसआईएस के जीटीओ अधिकारी बने।
मौके पर प्रेसिडेंट आरपी सिंह, झारखंड के रीजनल हेड एएस धामी, वाइस प्रेसिडेंट अमिय शंकर, प्रबंधक आर्यन भारद्वाज, गढ़वा प्रशिक्षण केन्द्र के ग्रुप कमाडेंट रमेश जसवाल, कमांडेंट सुनील प्रसाद आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play