रमना : प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कटहर कलां के ग्राम शारदा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामायण रामलीला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रत्याशी बसपा के पंकज चौबे के पिता सुशील चौबे ने नारियल तोड़कर एवं फीता काटकर किया।
मौके पर बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि वह गांव व कस्बा धन्य हो जाता है, जहां भगवान श्रीराम की कथा का गुणगान होता है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन में आज भी प्रासंगिक हैं। भगवान श्रीराम ने समाज को सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के उपरांत मां शारदे दुर्गा पूजा कमिटी ने श्री चौबे को श्री वंशीधर बाबा की फोटो भेंट देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद अथितियों को मां दुर्गा की फोटो भेंट कर स्वागत किया गया।
विधायक प्रत्याशी के पिता ने असमर्थ महिलाओं के बीच अंग वस्त्र देकर आशीर्वाद लिया।
मौके पर मुखिया कलावती देवी, राष्ट्रीय मानवाधिकार के जिला अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, मां शारदे कमिटी के अध्यक्ष राजू रंजन कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, राकेश पाण्डेय, रवि कुमार, राजेंद्र राम, आदि ग्रामीण उपस्थित थे।