भवनाथपुर : झारखंड कैमूर क्षेत्र महिला किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन के द्वारा अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वनवासी को वन अधिकारों की अधिनियम 2006 के तहत सम्पूर्ण अधिकार व समर्पित दवा पत्र के आधार पर वन भूमि का पट्टा उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि गढ़वा जिला के सभी अंचल पदाधिकारी को वन भूमि का उपयोग करने वाले वन पट्टा से वंचित वनाश्रित परिवार का दावा पत्र अभिलेख उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दी गई है। परंतु दिए गए निर्देश जालक में समृद्धि तो द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर दावा पत्र एवं अभिलेख संबंधितो को समर्पित नहीं किया गया।
Advertisement
कहा कि समिति गठित कर वन पर निर्भर समुदायों को अभियान चला कर वन पट्टा निर्गत किए जाने का निर्देश प्राप्त होने के बाद भी वन अधिकारों से अभी तक वंचित वन आश्रित परिवारों में निराशा एवं असंतोष उत्पन्न होने के कारण अपने अधिकार पाने के लिए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य है। कार्यक्रम के अंत में झारखंड कैमूर क्षेत्र महिला किसान मजदूर मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शनिचर अगरिया एवं अन्य सदस्यों ने सीओ शंभू राम को अपनी छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन दीपक जायसवाल ने किया।
मौके पर छतरियां महासचिव सुशील कुमार चौबे, सिंदुरिया पंचायत के मुखिया नंदलाल पाठक, नरेश चेरो, शंकर चेरो, वकील अंसारी, संतोष उरांव, पांडेय प्रदीप कुमार शर्मा, वीरेंद्र साह, शंभू पासवान, अनित भूईयां, संजय सिंह चेरो, नंदू राम, रामपति देवी, पचु अगरिया सहित कई लोग उपस्थित थे।