गढ़वा : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से विगत दस दिनों से चल रहे मुर्गीपालन प्रशिक्षण का समापन किया गया। समापन पर ट्रेनिंग ले रहे लोगों के बीच जेएसएलपीएस के जूलियस तिर्की, संस्थान के निदेशक इंदु भूषण लाल ने प्रमाण पत्र का वितरण किया।
इस मौके पर जूलियस तिर्की ने कहा कि आप लोग मुर्गी पालन का ट्रेनिंग ले रहे हैं। ट्रेनिंग के बाद आप इस क्षेत्र में खुद का स्वरोजगार करेंगे। आप पारंपरिक रूप से लोगों को मुर्गीपालन करते देखे हैं। आप जब ट्रेनिंग लेंगे तो आपको मुर्गी पालन करने के तौर तरीके के साथ-साथ व्यवसायिक रूप में मांस और अंडा उत्पादन के लिए नए पद्धति से कैसे बेहतर कर सकते हैं। उसके बारे में जानकारी दी जायेगी ताकि आप कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकें।
निदेशक इंदु भूषण लाल ने संस्थान के लक्ष्य एवं उद्देश्य की जानकारी दी एवं प्रशिक्षण प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बेरोजगारी के दौर में मुर्गीपालन आमदनी का बेहतर स्त्रोत और विकल्प है।
इस मौके पर फैकल्टी मिथलेश कुमार सिंह, पंकज कुमार वर्मा, रुस्तम अली, अभिषेक कुमार तिवारी, सुरेंद्र रवि, प्रेम नाथ और प्रद्युमन शामिल थे।