गढ़वा : समाजसेवी सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्यासी सतीश चौबे उर्फ छोटू चौबे ने आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वा, डंडा प्रखंड के डंडा मोतीहारा छपरडगा, बोंगासी, बनपुरवा बलीगढ़ बेलहारा परिहारा सहित विभिन्न गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने विभिन्न गांव में ग्रामीणों के साथ बैठकर लोगों से उनकी समस्या को जाना और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
छोटू चौबे ने कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार हावी है। यहां सभी योजनाओं में कमीशन खोरी बढ़ा हुआ है। ब्लॉक सहित जिला में पदाधिकारी बगैर कमीशन के आम जनता का काम नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सोच समझकर अपने प्रत्याशी को चुने।
इस मौके पर सुजीत तिवारी, विश्वनाथ प्रसाद, बबलू भुइयां, सुनील राम,देवानंद तिवारी, शिवपूजन राम, विकेश कुमार ठाकुर, जितेंद्र कुमार, प्रेम चौधरी, रामप्रवेश चौधरी, नितेश कुमार चौधरी, नंदकिशोर राम, महेंद्र चौधरी, रामेश्वर चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।