बड़गड़ : प्रखंड अंतर्गत काला खजुरी के मैदान में इस वर्ष भी स्वर्गीय अलबीना तिर्की मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन उनके सुपुत्र सिप्रीयन केरकेट्टा द्वारा किया गया। टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹25,000 नगद, ट्रॉफी, और जर्सी सेट, जबकि द्वितीय पुरस्कार ₹20,000 नगद, ट्रॉफी, और जर्सी सेट प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमों को भी नगद पुरस्कार देने की व्यवस्था की गई है।
इस प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच विश्रामपुर एफसी और मंजूर टोला के बीच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद मंजूर टोला की टीम ने 2-0 से विश्रामपुर एफसी को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन सेवानिवृत्त शिक्षक जोसेफ तिर्की, सुमित्रा कुजुर, और डोमनिका कुजूर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में अजय कुमार मिंज, विनोद कुमार गुप्ता, संतोष यादव, केलबीन बाखला, अमोन बखला, विश्राम बखला, अरुण बखला, बनियन बखला, सुपिन केरकेट्टा, प्रविना मिंज, बसंती तिर्की, ज्योति लकड़ा, अमित तिर्की, संजय कुजूर, संदीप मिंज, सूर्यदेव बखला, और सुनील मिंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस टूर्नामेंट से क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं में उत्साह और खेल भावना को बढ़ावा मिल रहा है।