whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172672 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

आदिम जनजाति बाहुल्य हेसातु गांव में पहली बार दशहरा पूजा की शुरुआत, ग्रामीणों के लिए नया धार्मिक और सांस्कृतिक अध्याय

location_on बड़गड़ access_time 03-Oct-24, 08:59 PM visibility 698
Share



आदिम जनजाति बाहुल्य हेसातु गांव में पहली बार दशहरा पूजा की शुरुआत, ग्रामीणों के लिए नया धार्मिक और सांस्कृतिक अध्याय
भक्तों द्वारा निकली गई भव्य कलश यात्रा


बड़गड़ check_circle
संवाददाता



पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल बड़गड़ : गढ़वा जिले के आदिम जनजाति बाहुल्य हेसातु गांव में इस वर्ष पहली बार दशहरा पूजा का आयोजन होने जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और उमंग का माहौल है। पहाड़ों की तलहटी में बसे इस गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। गुरुवार को नवरात्र के प्रथम दिन गांव में भक्तों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर कलश की स्थापना की गई। इसके साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। पहले दिन माता शैलपुत्री के रूप की पूजा कर उनका पाठ किया गया। इस आयोजन को लेकर गांव के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Advertisement
गांव के लोग इस पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूरी लगन और उत्साह के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष संजय किसान, उपाध्यक्ष हिमांशु नगेसिया, सचिव हलकन किसान और अन्य सदस्यों ने इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गांव में मुख्य रूप से आदिम जनजाति के कोरवा, परहिया और किसान जाति के लोग निवास करते हैं, जो इस पूजा को पहली बार आयोजित कर रहे हैं। पूजा समिति के अन्य सदस्य जैसे सतीश चंद्र, दामोदर किसान, धनेश किसान, एकवा किसान, रविंद्र प्रसाद, सुमित प्रसाद पप्पू, रौशन कोरवा, और अन्य ग्रामीण मिलकर आयोजन की सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस उत्सव के माध्यम से गांव में पहली बार एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत हुई है, जिससे ग्रामीण समुदाय के भीतर एकजुटता और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play