whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172686 readers visited
Loading...

Advertisement

20 करोड़ रुपए की 118 योजनाएं स्वीकृत

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-24, 06:22 PM visibility 696
Share



20 करोड़ रुपए की 118 योजनाएं स्वीकृत
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा में बह रही है विकास की गंगा : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला योजना अनाबद्ध निधि से लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से 118 योजनाओं का कार्य किया जाएगा। जिला योजना कार्यकारिणी समिति की आयोजित बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पीसीसी, आंगनबाड़ी आदि की 118 योजनाओं की प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सभी योजनाओं का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जिला योजना अनाबद्ध निधि से जिले के विभिन्न प्रखंड में 118 योजनाओं का चयन कर लिया गया है।
Advertisement
शीघ्र ही सभी योजनाओं का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके तहत जिले के गढ़वा, मेराल, डंडा, रंका, चिनियां, रमकंडा, बरडीहा, खरौंधी, भवनाथपुर, केतार, कांडी आदि प्रखंड में पीसीसी पथ निर्माण, कलवर्ट, पुलिया, गार्डवाल, स्कूल में शौचालय, सिंचाई नाला, आंगनबाड़ी केंद्र का सुदृढ़ीकरण व मॉडलाइजेशन, खेल मैदान में चापाकल, अन्नराज जलाशय में क्रेज अधिष्ठापन, सदर अस्पताल में ड्रेनेज कार्य, खेल मैदान में चेंजिंग रूम, गोल पोस्ट, ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना का सुदृढ़ीकरण, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए ट्रांसफार्मर, चिनिया प्रखंड में अनुसूचित जनजाति आवासीय कल्याण विद्यालय में सुधारीकरण संबंधी कार्य, रमकंडा प्रखंड में अनुसूचित जाति बालिका कल्याण आवासीय विद्यालय में सुदृढ़ीकरण कार्य, अनुसूचित जाति बालक कल्याण आवासीय विद्यालय में सुदृढ़ीकरण कार्य आदिसहित कई अन्य छोटी-छोटी योजनाएं शामिल हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि स्वीकृति की गई सभी योजनाएं अति महत्वपूर्ण हैं। लंबे समय से इन योजनाओं की मांग की जा रही थी। प्राथमिकता के आधार पर ही सभी योजनाओं का चयन किया गया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा के पूरे गढ़वा जिला में विकास की गंगा बह रही है। प्रत्येक गांव, प्रत्येक टोला में चप्पे चप्पे पर योजनाएं संचालित की जा रहे हैं। पूरे गढ़वा में सड़कों का जाल बिछ गया है। उन्होंने कहा कि काफी कम समय में पूरे गढ़वा की तस्वीर बदल गई है। मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए जिन मदों में पैसा आज उपलब्ध है, उन मदों में पहले भी पैसा उपलब्ध होते थे। परंतु गढ़वा में कहीं भी कोई पूर्व का किया हुआ विकास कार्य नहीं दिखता है। उन्होंने कहा कि कार्य करने के लिए दृढ़ ही इच्छा शक्ति एवं कार्यों की जानकारी होना जरूरी है।
Advertisement
सिर्फ मसखरी करने से एवं जनता को झूठ, सच बोलकर बेवकूफ बनाने से विकास कार्य नहीं होता है। आज सभी क्षेत्रों में लगातार काफी तेजी से विकास कार्य हो रहा है। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में गढ़वा और भी बेहतर बनेगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play