गढ़वा : बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, फरठिया में 1 अक्टूबर, मंगलवार को नए प्राचार्य आरके सिन्हा ने विद्यालय का प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य अजय कुमार चौबे और सभी शिक्षकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विद्यालय परिसर में इस अवसर पर हवन का आयोजन भी किया गया, जिसमें आरके सिन्हा समेत विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। अजय कुमार चौबे, जिन्होंने विद्यालय को एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित किया था, का तबादला डीएवी विद्यालय चतरा के लिए हुआ है।
बैठक को संबोधित करते हुए नए प्राचार्य आरके सिन्हा ने पूर्व प्राचार्य अजय कुमार चौबे के कार्यों की सराहना की और कहा कि अब उनका लक्ष्य विद्यालय को और आगे ले जाना है।
Advertisement
उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा देने की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि अभिभावकों के सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं होगा। उन्होंने सभी से विद्यालय और छात्रहित के लिए सहयोग करने की अपील की और सभी विचारों का स्वागत करने की बात कही। उक्त जानकारी बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल के मीडिया प्रभारी शम्भु कुमार तिवारी द्वारा दी गई।