गढ़वा : गढ़वा में शारदीय नवरात्र की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। हजारों की संख्या में महिलाएं एवं संघ परिवार के सदस्य इस यात्रा में शामिल हुए, जिन्होंने दानरो नदी बिरहा झुनिकिया ढोढ़ा के संगम से जल भरकर पूजा पंडाल में कलश स्थापित किया।
जय मां शेरावाली संघ भगलपुर द्वारा आयोजित इस कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संघ के संयोजक दौलत सोनी, संत कुमार गुरुजी, अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष चंदन पासवान, चंदन गुप्ता और कई अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
मौके पर पुरोहित आशीष वैद्य ने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री पूजन के साथ कलश स्थापना की गई। इसके बाद प्रतिदिन विभिन्न देवियों की पूजा, पाठ और आरती का आयोजन होगा, जिसमें भक्तगण शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
पूरे नवरात्रि के दौरान हर दिन विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, 12 अक्टूबर को दशमी पूजन के साथ मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा, जो नवरात्रि उत्सव का समापन होगा।