whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27934006
Loading...


कोई जाति बिकाऊ नहीं, भ्रम में हैं सत्येंद्रनाथ : झामुमो

location_on गढ़वा access_time 03-Oct-24, 05:38 PM visibility 690
Share



कोई जाति बिकाऊ नहीं, भ्रम में हैं सत्येंद्रनाथ : झामुमो
होटल पद्मावती में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते झामुमो के नेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने होटल पद्मावती में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बयान की कड़ी निंदा किया। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ब्राह्मण जाति के लोगों को बिकाऊ बता रहे हैं बल्कि उन्हें पता होना चाहिए की गढ़वा-रंका विधानसभा में ब्राह्मण ही नहीं बल्कि किसी भी जाति के लोग बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ है। पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को इस भ्रम से बाहर आना चाहिए कि ब्राह्मण जाति के लोग उनका गुलाम है और वह दूसरे नेता को समर्थन नहीं देंगे। जब 2009 में जनता ने उन्हें मौका दिया तब से लेकर अपने 10 साल के कार्यकाल में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने चंद ठेकेदार को छोड़कर किसी भी गरीब ब्राह्मण को कोई सहयोग नहीं किया है।
जाति के नाम पर अपने समाज के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं बल्कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी समाज के लोगों को ठगने और बेवकूफ बनाने का काम किया है। उन्हें भ्रम है कि ब्राह्मण जाति के लोग मजबूरी में उन्हीं को वोट करेगा परंतु 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया है।
लगातार ऐसे गिरे हुए बयानों से गढ़वा की जनता पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के मानसिकता को भी बारीकी से समझ गई है। कभी वह महिलाओं को चरित्र प्रमाण पत्र देते हुए अदमियाईन जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं तो अब ब्राह्मण जाति को बिकाऊ कहते फिर रहे हैं।
2014 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद लोगों से मिलते हुए वह कहते थे कि मोदी के नाम पर वोट दिए हैं तो हम काहे समस्या का समाधान करेंगे, उन्हें भ्रम था की पुनः चुनाव में पार्टी और मोदी के नाम पर लोग वोट दे देंगे पर जनता ने सबक सीखा दिया। जहां उनका घर है उसके आसपास के पंचायत के गरीब जनता को वह अपना बनिहार समझते है। विधायक रहते हुए भी वह अपने ही समाज के लोगों को गाली-गलौज करने का काम करते थे अगर इस बात में सच्चाई नहीं है तो पूर्व विधायक गढ़देवी मंदिर में मां गढ़देवी को साक्षी मानकर यह बात बोल दे कि वह अपने समाज के लोगों को गाली-गलौज नहीं करते थे। ब्राह्मणों के खिलाफ वक्तव्य देना पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी अपने आलाकमान से सीखे है।
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गढ़वा में आकर ब्राह्मण समाज के लिए बेटी रोटी जैसे शब्दों का प्रयोग किया था तब वह मंच पर ही विराजमान थे। समाज के लोग इनका साथ छोड़ रहे हैं इसलिए वह बिलबिलाकर ऐसा बयान दे रहे हैं। ऐसे मानसिकता के लोगों को अगर किसी पार्टी ने प्रत्याशी भी बनाया तो जनता पुरजोर विरोध करेगी। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता परेश तिवारी, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय उपाध्याय, करूआ मुखिया नारद तिवारी, गढ़वा प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रखंड सचिव रितेश तिवारी, नवलेश घर दुबे, बबलू उपाध्याय, नवीन तिवारी आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play