गढ़वा : गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के चटनिया गांव में धान में पानी पटाने को लेकर विवाद के चलते हुई मारपीट की घटना में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में जयनाथ यादव, उनकी पत्नी सुगीया देवी, पुत्र सूरज यादव, पुत्री प्रमिला कुमारी और अशोक यादव शामिल हैं।
घटना के संबंध में सूरज यादव ने बताया कि अमरनाथ यादव के धान का आरी पहले से ही टूटा हुआ था। अमरनाथ यादव ने सूरज यादव पर यह आरोप लगाते हुए मारपीट की कि उन्होंने उनके धान का आरी काटकर पानी बहा दिया है, जबकि सूरज का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। सूरज यादव के अनुसार, अमरनाथ यादव और उनके पुत्र अनिल यादव दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और अक्सर उनके परिवार के साथ मारपीट करते रहते हैं।
इस बार भी अमरनाथ यादव और उनके परिवार ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घरवालों ने घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।