गढ़वा : गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार, आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन के लिए पुराने समाहरणालय के सभागार में 37 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार, नितिन कुमार तिवारी, अमित कुमार शुक्ला, प्रेम तिवारी और प्रदीप श्रीवास्तव ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने विस्तार से समझाया कि सेक्टर पदाधिकारी का कार्य चुनाव के पूर्व, चुनाव के दिन और चुनाव के पश्चात क्या होगा। इसके साथ ही वोटिंग कंपार्टमेंट तैयार करने, बैलेट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU), और VVPAT को कनेक्ट करने, मॉक पोल की प्रक्रिया, मतदान की शुरुआत से लेकर अंत तक की प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न ऐप्स, चुनाव प्रक्रिया में होने वाली सामान्य गलतियों, ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में संभावित एरर, वेब कास्टिंग और पोलिंग बूथ के लेआउट के बारे में भी चर्चा की गई।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर देवेंद्र नाथ उपाध्याय, शांतनु चौबे, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार चौबे, नंदू चौबे, जगन्नाथ राम, विकास तिवारी, बलदेव कुमार मिश्रा, सीडी सिंह, बृजभूषण पांडे, सतीश चौबे, विवेकानंद त्रिपाठी, सुनील कुमार विश्वकर्मा, हरिनंदन त्रिपाठी, सूर्यकांत शर्मा सहित अन्य मास्टर प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण आगामी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न की जा सके।