गढ़वा : गढ़वा के वरिष्ठ अधिवक्ता और गढ़वा मानस मंडली के संरक्षक मनोज कुमार दुबे को स्थायी लोक अदालत, गढ़वा, झारखंड में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अगले 5 वर्षों के लिए है। मनोज दुबे जी इससे पहले चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य थे। उनकी इस उपलब्धि से गढ़वा के कानूनी समुदाय, उनके परिवार और क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
मनोज कुमार दुबे वर्ष 1999 से गढ़वा कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अब उन्हें स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रूप में चुना गया है, जो उनके करियर और क्षेत्र के लिए एक गर्व का क्षण है। उनका वर्तमान निवास चिनियां रोड, गौतम नगर, गढ़वा में है, जबकि उनका मूल स्थायी निवास ग्राम पेशका, मेराल, गढ़वा है।

फ़ाइल फ़ोटो: मनोज दुबे
इस महत्वपूर्ण अवसर पर गढ़वा मानस मंडली परिवार के सभी सदस्य गर्वित महसूस कर रहे हैं। मानस मंडली के वरिष्ठ सदस्यगण, मुख्य मानस व्यास अरुण कुमार दुबे, संयोजक द्वारिकानाथ पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पटवा, ब्रजेश पांडेय, आत्मा पांडेय, राकेश तिवारी, सतीश चौबे, मार्कंडेय तिवारी, शेखर सिन्हा, सुबोध सोनी, और छोटेलाल तिवारी सहित कई अन्य लोग उनके निवास स्थान पर जाकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
श्री दुबे की इस नियुक्ति से गढ़वा के कानूनी और सामाजिक क्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ी है, और उनके योगदान की सराहना की जा रही है। उनका यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।